टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अरुणाचल दौरा आज, जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत- चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ अपनी दिवाली मनाएंगे।

09:13 AM Oct 29, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत- चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ अपनी दिवाली मनाएंगे।

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत- चीन सीमा पर तैनात जवानों के साथ अपनी दिवाली मनाएंगे। राजनाथ सिंह भारत-चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिए अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले का दौरा करेंगे। तवांग, वो बिंदु है, जहां दिसंबर 2022 में भारत-चीन की सेना के बीच टकराव देखा था।

Advertisement

जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिवाली महापर्व के मौके पर अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह तवांग में जवानों के साथ दीया जलाकर दीपावली पर्व को सेलिब्रेट करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को रक्षा मंत्री तवांग में रहेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा अन्‍य मंत्री के भी उपस्थित रहने की संभावना है। बता दें कि तवांग पर चीन अक्‍सर ही अपना दावा ठोकता रहता है। चीन इसे दक्षिणी तिब्‍बत का हिस्‍सा मानता है। भारत पड़ोसी देश चीन के इसके दावे को सिरे से खारिज करता रहा है।

साल 2023 में सैनिकों के साथ शस्‍त्र पूजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इससे पहले अक्‍टूबर 2023 में भी तवांग गए थे। उस दौरान उन्‍होंने सैनिकों के साथ शस्‍त्र पूजा की थी। डिफेंस मिनिस्‍टर ने वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की थी और दशहरा का उत्‍सव मनाया था। इससे पहले उसी साल लेह में उन्‍होंने सेना के जवानों के साथ होली का त्‍योहार मनाया था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सीमा पर तैनात जवानों के साथ उत्‍सव मनाते रहे हैं।

तवांग का महत्व

तवांग, जो तिब्बत की सीमा के निकट स्थित है, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। 50,000 से अधिक आबादी वाला यह छोटा शहर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, लेकिन चीन इसका दावा करता है और इसे “छोटा तिब्बत” कहता है। पूर्वी लद्दाख में कई गतिरोधों के चलते, अप्रैल 2020 में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच झड़प भी हुई थी। हालांकि, वर्तमान में स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article