For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबियत बिगड़ी, दिल्ली के AIIMS में करवाया गया भर्ती

08:25 AM Jul 12, 2024 IST | Yogita Tyagi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तबियत बिगड़ी  दिल्ली के aiims में करवाया गया भर्ती

स्वास्थ्य खराब होने के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया है। राजनाथ सिंह एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। कमर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। यहां न्यूरो सर्जन की देखरेख में उनका उपचार हो रहा है। बताया गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ा है। गुरुवार तड़के तीन बजे उनके कमर का दर्द बढ़ा। इसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को AIIMS में भर्ती कराया गया है
  • उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई थी
  • कमर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स ले जाया गया

राजनाथ सिंह का स्वास्थ्य स्थिर



एम्स में न्यूरो सर्जन की देखरेख में रक्षा मंत्री का इलाज चल रहा है। फिलहाल अस्पताल ने कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की है। हालांकि, बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह का स्वास्थ्य स्थिर है। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वह भाजपा अध्यक्ष और केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने मनाया अपना जन्मदिन



इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने कैबिनेट सहयोगी और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने में सबसे आगे हैं। “श्री @rajnathsinghJi को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। एक मूल्यवान कैबिनेट सहयोगी, वे एक ऐसे नेता हैं जिनका उनके ज्ञान के लिए व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। वे कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। वे भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सबसे आगे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं,” प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×