W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र : भ्रष्टाचार केस में CBI ने अनिल देशमुख के निजी सहायकों को भेजा समन

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सहायकों को तलब किया।

12:30 PM Apr 11, 2021 IST | Desk Team

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सहायकों को तलब किया।

महाराष्ट्र   भ्रष्टाचार केस में cbi ने अनिल देशमुख के निजी सहायकों को भेजा समन
Advertisement
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सहायकों को तलब किया। अधिकारियों ने बताया कि संजीव पलांडे और कुंदन को बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर शुरू की गई प्रारंभिक जांच के तहत पूछताछ के लिए सीबीआई टीम के समक्ष पेश होने को कहा गया है।
Advertisement
सिंह ने पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जब देशमुख ने निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे से मुंबई के बार एवं रेस्तराओं से 100 करोड़ रुपये प्रति माह जबरन वसूलने को कहा था, तो उस समय पलांडे भी वहां मौजूद थे। वाजे उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की जांच का सामना कर रहा है। कहा जाता है कि उसने अपने बयान में कहा था कि इस तरह की एक अन्य बातचीत के दौरान कुंदन भी वहां मौजूद थे।
Advertisement
सीबीआई ने उच्च न्यायालय के आदेश पर देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच मंगलवार को शुरू कर दी थी। इसके लिए अधिकारियों का एक दल दिल्ली से मुंबई भेजा गया है। सीबीआई वाजे, सिंह और मुंबई पुलिस के अन्य अधिकारियों से पहले की पूछताछ कर चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी में खुशगवार सुबह, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×
© Copyright, All Rights Reserved.