टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Delhi : 47 वर्षीय व्यक्ति ने वसंत स्क्वायर मॉल के पास लगाई फांसी

04:47 AM Jan 13, 2024 IST | Shera Rajput

यहां वसंत स्क्वायर मॉल के पास एक वन क्षेत्र में शुक्रवार को एक 47 वर्षीय व्यक्ति को फांसी पर लटका हुआ पाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब साढ़े तीन बजे फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची।
फोन करने वाले, मसूदपुर, वसंत कुंज निवासी उत्तम सिंह ने पुलिस टीम को बताया कि उसका भाई विकास कुमार, जो उसी इलाके में रहता था, वसंत स्क्वायर मॉल के पास एक वन क्षेत्र में लटका हुआ पाया गया था।
बुधवार से लापता था विकास कुमार
विकास कुमार बुधवार से लापता था। इस संबंध में गुरुवार को थाने में गुमशुदगी की शिकायत/रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और विकास को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को सफदरजंग शवगृह में भेज दिया गया।
परिवार वालों ने किसी के खिलाफ कोई संदेह नहीं जताया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article