दिल्ली : तेज रफ्तार कार ने 1 व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत
पीड़ित धीरज अपने स्कूटर से इंडिया गेट की तरफ जा रहे थे तभी काले रंग की हुंडई क्रेटा ने उन्हें विंडसर प्लेस में शाम लगभग पौने छह बजे पीछे से धक्का मार दिया।
04:42 PM Jun 30, 2019 IST | Desk Team
नयी दिल्ली : विंडसर प्लेस में तेजी से आ रही एक कार ने रविवार को 36 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीड़ित धीरज अपने स्कूटर से इंडिया गेट की तरफ जा रहे थे तभी काले रंग की हुंडई क्रेटा ने उन्हें विंडसर प्लेस में शाम लगभग पौने छह बजे पीछे से धक्का मार दिया।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि धीरज के घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस ने इस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया है और वह आरोपी की पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
Advertisement