For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली : AAP विधायक कर रहे हैं LG की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक उपराज्यपाल की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा में बुधवार को ‘आप’ विधायकों ने लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया।

11:09 PM Aug 30, 2022 IST | Shera Rajput

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक उपराज्यपाल की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा में बुधवार को ‘आप’ विधायकों ने लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया।

दिल्ली   aap विधायक कर रहे हैं lg की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक उपराज्यपाल की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा में बुधवार को ‘आप’ विधायकों ने लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया।
Advertisement
आप विधायकों ने उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ जमकर की नारेबाजी 
सदन में विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर लहराई और उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के विधायकों की मांग है कि मामले की जांच सीबीआई और ईडी के जरिए कराई जाए। जांच पूरी होने तक विनय कुमार सक्सेना इस्तीफा दें।
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा खादी ग्रामोद्योग में हुए 14 सौ करोड़ रुपए के घोटाले में तत्कालीन चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना की भूमिका की जांच क्यों नहीं हुई। उनका नाम एफआईआर में क्यों नहीं लिखा गया।
Advertisement
दिल्ली विधानसभा में लगातार दूसरे दिन AAP विधायकों का प्रदर्शन जारी
इसको लेकर दिल्ली विधानसभा में लगातार दूसरे दिन आम आदमी पार्टी के विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा। जिसके चलते विधानसभा की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। आम आदमी पार्टी के विधायक सदन में लगातार नारेबाजी करते रहे। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ सीबीआई जांच करने और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े रहे। विधानसभा के स्थगित होने के बाद बाहर आकर भी विधानसभा परिसर में विधायकों ने प्रदर्शन किया।
AAP विधायकों ने हाथों में लहराई तख्तियां
इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर लहराई और जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के विधायकों का कहना है कि खादी ग्रामोद्योग का चेयरमैन रहते वक्त विनय कुमार सक्सेना ने 1400 करोड़ रुपए का घोटाला किया। विधायकों का कहना है कि नोटबंदी के समय में 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को नए नोटों में बदला। उनके ऊपर खादी ग्रामोद्योग के दो हेड कैशियर ने आरोप लगाए। यह सीधे तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। ऐसे में इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी के जरिए कराई जाए। उनके पुराने कार्यालय और पुराने आवास पर छापे मारे जाएं? जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक एलजी विनय कुमार सक्सेना को संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे में वह तत्काल इस्तीफा दें।
AAP  का  दिल्ली LG विनय कुमार सक्सेना पर लगाए गए सीधे आरोप
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर सीधे आरोप लगाए गए हैं। इसके बावजूद सीबीआई ने उनकी जांच नहीं की और न ही एफआईआर में उनका नाम दर्ज किया गया। खादी ग्रामोद्योग का चेयरमैन रहते वक्त यह घोटाला किया गया। ऐसे में सीबीआई के जरिए विनय कुमार सक्सेना की भूमिका की जांच की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
14 सौ करोड़ रुपए के घोटाले में  विनय कुमार सक्सेना की भूमिका की जांच क्यों नहीं हुई – AAP
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा के हर तथाकथित और झूठे आरोपों का जवाब दिया है। अब भाजपा जवाब दे कि दूध और दही पर जीएसटी लगाकर अपने अमीर दोस्तों का लोन क्यों माफ किया। खादी ग्रामोद्योग में हुए 14 सौ करोड़ रुपए के घोटाले में तत्कालीन चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना की भूमिका की जांच क्यों नहीं हुई। उनका नाम एफआईआर में क्यों नहीं लिखा गया। ऐसे में आम आदमी पार्टी की मांग है कि विनय कुमार सक्सेना के ऊपर मामला दर्ज कर सीबीआई-ईडी से जांच कराई जाए। जब तक उनकी भूमिका साफ नहीं हो जाती तब तक एलजी जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद से इस्तीफा लिया जाए।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×