W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली : 'हर हाथ तिरंगा' अभियान में AAP विधायक और मंत्री शामिल

आम आदमी पार्टी के कई विधायकों और मंत्रियों ने आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर रविवार को दिल्ली सरकार के ‘हर हाथ तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लिया।

02:16 AM Aug 15, 2022 IST | Shera Rajput

आम आदमी पार्टी के कई विधायकों और मंत्रियों ने आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर रविवार को दिल्ली सरकार के ‘हर हाथ तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लिया।

दिल्ली    हर हाथ तिरंगा  अभियान में aap विधायक और मंत्री शामिल
Advertisement
आम आदमी पार्टी के कई विधायकों और मंत्रियों ने आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर रविवार को दिल्ली सरकार के ‘हर हाथ तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लिया।
Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ त्यागराज स्टेडियम में एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में लोकप्रिय गायकों- सुखविंदर सिंह और असीस कौर- ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बना दिया।
Advertisement
रविवार शाम पांच बजे केजरीवाल और सिसोदिया ने मुख्य सचिव नरेश कुमार के साथ सुखविंदर सिंह द्वारा गाए ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर तिरंगा लहराया।
Advertisement
कार्यक्रम में केजरीवाल ने लोगों से भारत को दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।
आप मुख्यालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ इस अवसर पर जश्न मनाया।
समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने संसदीय क्षेत्र सीमापुरी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आप की कालकाजी से विधायक आतिशी ने गोविंदपुरी गुरुद्वारा में एक समारोह में भाग लिया।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×