टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Delhi AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टरों ने 11वें दिन हड़ताल समाप्त की

06:16 PM Aug 22, 2024 IST | Abhishek Kumar

Delhi AIIMS : कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की बलात्कार एवं हत्या के विरोध में 11 दिन से हड़ताल कर रहे एम्स, दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम पर वापस लौटने की घोषणा की है।

Advertisement

Delhi AIIMS के 11वें दिन हड़ताल समाप्त की

एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने एक बयान जारी कर बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसमें कहा गया है, "सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई को रोकने का आश्वासन मिला है, जिससे उन्हें राहत मिली है। एसोसिएशन ने सर्वोच्च न्यायालय की अपील और निर्देशों को स्वीकार करते हुए हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है।"

Delhi AIIMS : आरडीए ने कहा, "हमने 11 दिन से जारी हड़ताल वापस लेने का निर्णय भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय की अपील और निर्देशों के बाद लिया है। हम आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की घटना का संज्ञान लेने और देशभर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा से संबंधित व्यापक मुद्दों को संबोधित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की सराहना करते हैं।"

Delhi AIIMS : एसोसिएशन ने यह भी कहा कि वे स्वास्थ्य कर्मियों के अधिकारों और सुरक्षा की वकालत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और न्याय की खोज में सभी का समर्थन धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी "मरीजों की देखभाल" जारी रखना है और वे इसे जारी रखने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article