For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: सफाई कर्मचारियों के साथ अरविंद केजरीवाल की ‘चाय पर चर्चा’

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने आवास पर सफाई कर्मचारियों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ की।

08:21 AM Nov 27, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने आवास पर सफाई कर्मचारियों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ की।

delhi  सफाई कर्मचारियों के साथ अरविंद केजरीवाल की ‘चाय पर चर्चा’

Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने आवास पर सफाई कर्मचारियों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ की। चाय पर आए इन कर्मचारियों ने अरविंद केजरीवाल के सामने अपनी परेशानी भी रखी। मुलाकात के बाद केजरीवाल की ओर से सभी सफाई कर्मचारियों को उपहार भी दिया गया। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज मैंने सफाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पर आमंत्रित किया है।

केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों ने मुलाकात की

दिल्ली के सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते हैं, हमारे घर के आस-पास सफाई करते हैं, उनकी मेहनत का आदर करना हम सबका कर्तव्य है। आप भी ये जरूर करें, आपके घर के आसपास जो सफाईकर्मी काम करते हैं, उन्हें छुट्टी वाले दिन अपने घर चाय पर बुलाएं, उनसे सुख-दुख की बात करें, उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। आइए, हम सब मिलकर इन्हें सम्मान दें और अपनी दिल्ली को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। केजरीवाल के साथ ‘चाय पर चर्चा’ में शामिल हुए सफाई कर्मचारी मनोज ने न्यूज एजेंसी से बात की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चाय पर आमंत्रित किया था। हम लोगों ने अपनी समस्या उनके सामने रखी है। अब देखते हैं कि हमारी परेशानी का समाधान कब तक निकलता है।

केजरीवाल ने कर्मचारियों को चाय पर बुलाया

दूसरे सफाई कर्मचारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अब तक सिर्फ न्यूज में देखा था। आज पहली बार मुलाकात हुई है। उन्होंने मुलाकात के दौरान हमारा मान-सम्मान किया। बहुत अच्छा लगा। हम कुछ दिनों में सेवा से मुक्त हो जाएंगे। हमारे बच्चे भी पढ़ रहे हैं। अगर उनको भी रोजगार मिल जाए तो अच्छा होगा। हमने अरविंद केजरीवाल के सामने यह बात रखी है। इस मुलाकात को लेकर अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, आज मैंने अपने इलाके के सफाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पर बुलाया। उनसे उनके सुख-दुख की बात की। उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों को समझा।

केजरीवाल ने कर्मचारियों के काम की तारीफ की

वे हर दिन मुस्कुराते हुए हमारी सेवा करते हैं, हमारे इलाके को साफ-सुथरा रखते हैं। आप भी उन्हें अपने घर बुलाएं, उनके साथ समय बिताएं। जब हम सब एक साथ मिलेंगे, तभी हमारा स्वच्छ और सुंदर दिल्ली का सपना पूरा होगा। आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं अपने सभी विधायक और पार्षद साथियों से अपील करूंगा कि वह अपने घरों पर अपने क्षेत्र के सफाई कर्मियों को चाय-खाने पर बुलाएं और उनके साथ थोड़ा समय बिताएं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×