Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव : CM केजरीवाल ने की महिला मतदाताओं से वोट डालने की अपील

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइन्स के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

04:48 AM Feb 08, 2020 IST | Desk Team

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइन्स के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइन्स के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। केजरीवाल ने महिलाओं से वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि जैसे वे घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही राष्ट्र और दिल्ली की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है। केजरीवाल ने कहा कि सभी महिलाएं मतदान करें और घर के पुरुषों को भी साथ ले जाएं। 
Advertisement
केजरीवाल ने कहा, “वोट डालने जरूर जाइये। सभी महिलाओं से खास अपील-जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।” दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। 

Delhi Election 2020 LIVE : सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वोट डाला

 
Advertisement
Next Article