For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ओडिशा विधानसभा का दौरा किया

विजेंद्र गुप्ता ने ओडिशा में नेवा एप्लीकेशन का अध्ययन किया

02:23 AM Apr 17, 2025 IST | IANS

विजेंद्र गुप्ता ने ओडिशा में नेवा एप्लीकेशन का अध्ययन किया

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ओडिशा विधानसभा का दौरा किया

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा विधानसभा का दौरा किया और नेवा एप्लीकेशन के नवीनतम संस्करण का अध्ययन किया। उन्होंने ओडिशा के कागज रहित प्रक्रियाओं की प्रशंसा की और दिल्ली विधानसभा में इस मॉडल को अपनाने की इच्छा जताई।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के कार्यान्वयन का अध्ययन करने के लिए ओडिशा विधानसभा का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा में नेवा एप्लीकेशन के नवीनतम संस्करण द्वारा संचालित डिजिटल कार्यवाही की बारीकी से जांच की।राज्य के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता गुप्ता ने कहा, “ओडिशा विधानसभा नेवा एप्लीकेशन के सबसे उन्नत संस्करण का उपयोग कर रही है। हमने इसकी पूरी कार्यप्रणाली पर ध्यान दिया है। हमारा ध्यान उनके मॉडल से सीखने और सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने पर है। हम यहां नेवा एप्लीकेशन पर काम करने वाले तकनीकी अधिकारियों से भी जुड़ेंगे।”

2027 तक दिल्ली को कूड़े से मुक्त करने का लक्ष्य: मंत्री मनजिंदर सिरसा

उन्होंने कहा कि हमने ओडिशा विधानसभा में कागज रहित प्रक्रियाओं के बारे में बहुत कुछ सीखा। नेवा के लाभ, विशेष रूप से देश भर में विधायी निकायों को जोड़ने और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को सक्षम करने के बारे में, यहां के अनुभवी अधिकारियों द्वारा अच्छी तरह से समझाया गया। हम दिल्ली विधानसभा में ओडिशा के मॉडल को अपनाने के लिए उत्सुक हैं। हमारा लक्ष्य विधानसभा के कामकाज में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल परिवर्तन को बढ़ाने के लिए इन जानकारियों को शामिल करना है।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सफाई व्यवस्था की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रही है।

विजेंद्र गुप्ता ने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के अनुभव को आध्यात्मिक रूप से पूर्ण बताते हुए कहा, “यह महाप्रभु जगन्नाथ के वास्तव में आनंददायक दर्शन थे। ऐसा दिव्य दृश्य देखना वास्तव में सौभाग्यशाली है। दर्शन के बाद मुझे मानसिक शांति और संतुष्टि महसूस हुई। मैंने महाप्रसाद भी खाया, जो दिव्य था। मैमें दिल्ली, ओडिशा और पूरे भारत के लोगों के ल‍िए भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद की प्रार्थना की। ‘डबल इंजन’ सरकार के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। पहले दिल्ली में लगातार विरोध और रुकावटें थीं। अब एक सकारात्मक माहौल बन गया है।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×