Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली बीजेपी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ बनाई 'Pradesh Aarop Patra' समिति

दिल्ली बीजेपी ने बनाई ‘प्रदेश आरोप पत्र’ समिति, 2025 चुनाव की तैयारी में जुटी

02:41 AM Nov 17, 2024 IST | Rahul Kumar

दिल्ली बीजेपी ने बनाई ‘प्रदेश आरोप पत्र’ समिति, 2025 चुनाव की तैयारी में जुटी

दिल्ली बीजेपी ने 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली सरकार के खिलाफ ‘प्रदेश आरोप पत्र’ समिति (राज्य आरोपपत्र समिति) का गठन किया है। समिति का नेतृत्व भाजपा नेता और रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता करेंगे जो समिति के संयोजक हैं। पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, आरपी सिंह, आरती मेहरा, राजा इकबाल सिंह, कपिल मिश्रा, हरीश खुराना, दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे और गुलशन विशमानी को समिति का सदस्य बनाया गया है।

रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने मिडिया से बात करते हुए कहा, हम जल्द ही ‘आरोप पत्र’ समिति को लेकर बैठक करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर समिति के सभी सदस्य जनता के बीच जाएंगे और भाजपा तैयारी करेगी। दिल्ली की जनता के मुद्दों पर अपनी चार्जशीट तैयार करेगी। यह कमेटी स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से लेकर प्रदूषण और दिल्ली में बसे रोहिंग्या मुसलमानों जैसे मुद्दों पर अपनी चार्जशीट तैयार करेगी। हमें पूरा भरोसा है कि 2025 में AAP पार्टी का सफाया हो जाएगा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी और भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी तथा दिल्ली में अपनी सरकार बनाएगी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article