For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली : भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर कसा तंज़, कहा- यमुना की सफाई के नाम पर पांच हजार करोड़ बर्बाद

भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सरकार पर यमुना की सफाई के नाम पर पांच हजार करोड़ रुपये बर्बाद करने का आरोप लगाया।

01:09 PM Oct 28, 2022 IST | Desk Team

भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सरकार पर यमुना की सफाई के नाम पर पांच हजार करोड़ रुपये बर्बाद करने का आरोप लगाया।

दिल्ली   भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर कसा तंज़  कहा  यमुना की सफाई के नाम पर पांच हजार करोड़ बर्बाद
भाजपा के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली सरकार पर यमुना की सफाई के नाम पर पांच हजार करोड़ रुपये बर्बाद करने का आरोप लगाया और साथ ही प्रवेश साहिब ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यमुना में सफाई के नाम पर जहर मिलाने का आरोप लगाया है। प्रवेश ने इसे जानलेवा जुर्म बताया है। बीते कुछ दिनों से यमुना में भरी झाग इकठा हुई है और यमुना का पानी एक दम काला हो गया है। छठ पूजा के चलते  दिल्ली सरकार यमुना में सिलिकॉन (silicone) नाम का एक केमिकल दाल रही है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने हो गई है।
Advertisement
सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है की, बड़े शर्म की बात है कि 7 साल में 5500 करोड़ रूपये यमुना सफाई के नाम पर बर्बाद करने के बाद भी @ArvindKejriwal को छठ पूजा से पहले यमुना जी के पवित्र पानी में जहर मिलाना पड़ रहा है। यह जानलेवा अपराध नहीं है तो क्या है…?

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यमुना में जहरीला रसायन डालकर और झाग को खत्म कर अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। तिवारी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली की जनता को जीवन देने का वादा कर सत्ता में आए केजरीवाल अब मौत बांट रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×