For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली BJP ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

दिल्ली BJP की नई जिला अध्यक्ष लिस्ट, जानें किसे मिला कौन सा क्षेत्र

01:59 AM May 26, 2025 IST | Neha Singh

दिल्ली BJP की नई जिला अध्यक्ष लिस्ट, जानें किसे मिला कौन सा क्षेत्र

दिल्ली bjp ने जारी की नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट  जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

दिल्ली में भाजपा ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। शाहदरा से दीपक गाबा, मयूर विहार से विजेंद्र धामा, और चांदनी चौक से अरविंद गर्ग को जिम्मेदारी दी गई है। करोल बाग से बीरेंद्र बब्बर और महरौली से रविंद्र सोलंकी भी नए अध्यक्ष बने हैं। इस सूची में कुल 14 नए अध्यक्ष शामिल हैं।

भाजपा ने दिल्ली में जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। भाजपा हाईकमान ने विचार-विमर्श के बाद जिला अध्यक्षों के नाम फाइनल कर दिए हैं। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार शाहदरा से दीपक गाबा, मयूर विहार से विजेंद्र धामा, चांदनी चौक से अरविंद गर्ग और करोल बाग से बीरेंद्र बब्बर को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा महरौली से रविंद्र सोलंकी, नवीन शाहदरा से मास्टर विनोद, उत्तर पूर्वी दिल्ली से यूके चौधरी, केशवपुरम से अजय खटाना, उत्तर पश्चिम से विनोद सहरावत और नई दिल्ली से रविंद्र चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बाहरी दिल्ली से रामचंद्र चावरिया, नजफगढ़ से राज शर्मा गौतम, दक्षिणी दिल्ली से माया बिष्ट और पश्चिमी दिल्ली से चंद्रपाल बख्शी को भाजपा ने जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी ?

जिला अध्यक्षों की सूची

दीपक गाबा – शाहदरा

विजेंद्र धामा-मयूर विहार

अरविन्द गर्ग- चांदनी चौक

बीरेंद्र बब्बर – करोल बाग

रवीन्द्र सोलंकी – महरौली

मास्टर विनोद – नवीन शाहदरा

यूके चौधरी – उत्तर पूर्व

अजय खटाना-केशवपुरम

विनोद सहरावत – उत्तर पश्चिम

रवीन्द्र चौधरी- नई दिल्ली

रामचन्द्र चावरिया – बाहरी दिल्ली

नजफगढ़ – श्रीमती राज शर्मा गौतम

दक्षिणी दिल्ली – माया बिष्ट

चंद्रपाल बख्शी – पश्चिमी दिल्ली

विकसित भारत की परिकल्पना में PM मोदी का योगदान: CM रेखा गुप्ता

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×