W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी

10:16 AM Mar 10, 2024 IST | Yogita Tyagi
delhi  40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा  बचाव अभियान जारी
Advertisement

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार देर रात एक बच्चा दिल्ली जल बोर्ड के जलशोधन संयंत्र में बने 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया, जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बच्चे को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और दिल्ली दमकल सेवा (DFS) संयुक्त अभियान चला रहे हैं। DFS प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में डीजेबी संयंत्र में बने एक बोरवेल में गिर गया है।

  • दिल्ली में एक बच्चा बोरवेल में बने 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया
  • बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है
  • NDRF और दिल्ली दमकल सेवा (DFS) संयुक्त अभियान चला रहे हैं

दमकल वाहनों को घटनास्थल पर मौजूद

 

उन्होंने बताया, सूचना मिलने पर पांच दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। बाद में हमें अपने अधिकारियों से सूचना मिली कि एक बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया है। उन्होंने बताया कि तत्काल बचाव अभियान प्रारंभ किया गया। NDRF की टीम भी घटनास्थल पर है। अतुल गर्ग ने कहा कि NDRF की टीम जल्द ही उस बोरवेल के समानांतर एक और बोरवेल खोदना शुरू करेगी जिसमें बच्चा गिरा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम को मौके पर भेजा गया।

देर रात पुलिस को मिली सूचना

 

पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने कहा, रात को विकासपुरी पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर जल बोर्ड कार्यालय में बने एक बोरवेल में गिर गया है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। NDRF की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि बोरवेल में गिरे व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×