W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवान ने खुद को मारी गोली

03:12 PM Apr 04, 2024 IST | Rakesh Kumar
दिल्ली  मेट्रो स्टेशन पर cisf के जवान ने खुद को मारी गोली

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 36 वर्षीय कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को पश्चिम विहार (पश्चिम) मेट्रो स्टेशन पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर हुई।

Advertisement

 Highlights 

Advertisement

  • दिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवान ने खुद को मारी गोली 
  • सामराव का शव 'एक्स-रे बैगेज स्कैनर' के पास से बरामद  
  • जवान ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली  

सामराव का शव 'एक्स-रे बैगेज स्कैनर' के पास से बरामद

उन्होंने बताया कि जवान सहारे किशोर सामराव का शव 'एक्स-रे बैगेज स्कैनर' के पास से बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल 2014 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में भर्ती हुआ था और 2022 में उसे सीआईएसएफ (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) में तैनात किया गया था।

Advertisement

जवान ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जवान ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या कर ली।उन्होंने बताया कि जवान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ दिल्ली के नरेला इलाके में रहता था। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल मामले की जांच कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×