For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

04:48 PM Jan 26, 2024 IST | Jivesh Mishra
delhi  सीएम अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर, “75वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।

Highlights: 

  • सीएम केजरीवाल ने फहराया तिरंगा
  • सीएम ने 75वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं
  • आइए हम सब मिलकर अपने संविधान की रक्षा करे

सीएम केजरीवाल ने फहराया तिरंगा

सीएम केजरीवाल ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सभी को 75वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं भी दिए। उन्होंने कहा कि ‘आइए हम सब मिलकर अपने संविधान की रक्षा करने और अपने महान लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ लें’।

 

आज विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने तिरंगा फहराया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हर साल की तरह इस साल भी कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया। 75वां गणतंत्र दिवस 'नारी शक्ति' और 'विकसित भारत' की थीम पर केंद्रित है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 75वें गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×