देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं
Delhi CM Atishi Marlena : मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पास रखे 13 विभाग, भारद्वाज को आठ विभागों की जिम्मेदारी
10:33 PM Sep 21, 2024 IST | Abhishek Kumar
Delhi CM Atishi Marlena : दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी ने शिक्षा, राजस्व, वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सहित 13 विभाग अपने पास रखा है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान भी ये 13 विभाग उन्हीं के पास थे।
Advertisement
Delhi CM Atishi Marlena : मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पास रखे 13 विभाग
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में मंत्रियों के बीच विभाग के बंटवारे के प्रस्ताव को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मंजूरी दे दी है।आतिशी के पूर्ववर्ती केजरीवाल के पास कोई विभाग नहीं था।आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने पिछली सरकार के चार मंत्रियों-सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन को बरकरार रखा है। सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने मुकेश अहलावत उनके मंत्रिमंडल में नए सदस्य हैं।
Advertisement
भारद्वाज के पास स्वास्थ्य, शहरी विभाग, कला संस्कृति, भाषा, उद्योग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, पर्यटन विभाग की भी जिम्मेदारी है। उनके के पास आठ विभाग होंगे जो मुख्यमंत्री के बाद सबसे अधिक है।सुल्तानपुर माजरा सीट से पहली बार विधायक चुने गए अहलावत को राज कुमार आनंद के इस्तीफे से मंत्रिमंडल में खाली हुई जगह दी गई है। आनंद लोकसभा चुनाव से पहले ‘आप’ छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए थे। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल हो गए।
Advertisement
चांदनी चौक के बल्लीमारन से दो बार के विधायक इमरान हुसैन मंत्रिमंडल में एक मात्र मुस्लिम चेहरा हैं। उन्हें पूर्व की केजरीवाल सरकार की तरह नयी सरकार में भी खाद्य एवं आपूर्ति एवं चुनाव विभाग दिया गया।उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने आतिशी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह दिल्ली की तीसरी और भारत में 17वीं महिला मुख्यमंत्री हैं।
Advertisement

Join Channel