Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi: CM Nitish Kumar ने की Lal Krishna Advani से मुलाकात

02:58 PM Feb 08, 2024 IST | NAMITA DIXIT
CM Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समय दिल्ली (Delhi) दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "मेरा उनसे पुराना रिश्ता है। जब इसकी (भारत रत्न) घोषणा की गई तो मैंने उन्हें बधाई दी थी।आज उनसे मिलकर मुझे खुशी हुई."

Advertisement

नीतीश कुमार ने BJP के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की

दरअसल नीतीश कुमार बीते बुधवार को ही दिल्ली दौरे पर गए थे। यहां नीतीश कुमार ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह से भी नीतीश कुमार मिले थे। नीतीश कुमार ने मुलाकात के बाद अगले दिन आज गुरुवार को लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की है।

बता दें कि अभी हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न से नवाजा गया था।कर्पूरी ठाकुर को बिहार के सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है। कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की ओर से इसकी घोषणा की गई थी। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री, एक बार उप मुख्यमंत्री और बिहार के शिक्षा मंत्री रहे हैं। वे कुछ समय के लिए समस्तीपुर से सांसद भी रहे थे।

आडवाणी जी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक- Nitish Kumar

गौरतलब, लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा के दिन ही सीएम नीतीश कुमार ने खूब तारीफ की थी। कहा था, "लालकृष्ण आडवाणी जी का देश के विकास में बड़ा योगदान है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर कार्य किया। आडवाणी जी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article