Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने वर्ष 2025-26 के लिए पेश किया 1 लाख करोड़ रुपये का बजट

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा ने पेश किया ऐतिहासिक बजट

06:21 AM Mar 25, 2025 IST | Himanshu Negi

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा ने पेश किया ऐतिहासिक बजट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले साल के मुकाबले 31.5% अधिक है। बजट में 10 लाख लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ, गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़ रुपये, और सुरक्षा के लिए 50 हजार कैमरे लगाने की घोषणा की गई है। यह बजट सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है।

दिल्ली में भाजपा पार्टी ने आज 27 वर्ष बाद ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है। CM  रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया।  बता दें कि 2024-25 वर्ष की तुलना में यह बजट 31.5 फीसदी अधिक है। साथ ही विकसित दिल्ली के आधार पर बजट की थीम रखी गई है। बता दें कि 2023 वर्ष में 78 हजार 800 करोड़ का बजट पेश किया गया था। वर्ष 2024 में 76 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था और 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ का बजट पेश कर दिया है।

Delhi Budget 2025 LIVE: बजट से जुड़ी बड़ी खबरें

बजट में कई बड़ी घोषणा

बजट पेश होने के साथ ही कई बड़ी घोषणा भी कर दी है। 10 लाख लोगों को आयुष्मान योजना के तहत फायदा मिलेगा। साथ ही 210 करोड़ रुपये गर्भवती महिलाओं के लिए आवंटित किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए दिल्ली में 50 हजार कैमरे लगेंगे। बजट सभी वर्गों का ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कई करोड़ रुपये खर्च किए जांएगे।

बजट से पहले कैबिनेट बैठक की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पहले बजट की प्रस्तुति से पहले कैबिनेट बैठक की  गई थी। 26 साल से अधिक समय में दिल्ली विधानसभा में भाजपा सरकार के पहले बजट की प्रस्तुति से पहले, सीएम रेखा गुप्ता ने पूजा-अर्चना करने के लिए कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के भविष्य के लिए अपनी आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बजरंग बली दिल्ली के लिए सबसे अच्छा करेंगे। दिल्ली तरक्की करेगी और राम राज्य की स्थापना होगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article