Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, देश की तरक्की के लिए की कामना

दिल्ली समृद्ध हो यही मेरी हार्दिक कामना है: CM रेखा गुप्ता

05:44 AM Feb 26, 2025 IST | IANS

दिल्ली समृद्ध हो यही मेरी हार्दिक कामना है: CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं यही कामना करती हूं कि बाबा भोलेनाथ और मां गौरा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देती हूं। बाबा भोलेनाथ एवं मां गौरा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। देश तरक्की करे, दिल्ली समृद्ध हो। यही मेरी हार्दिक कामना है।

वहीं, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “दिल्ली और देश के सभी नागरिकों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ दिल्ली और यहां के लोगों की रक्षा करें। मैं यही कामना करूंगा कि दिल्ली में हर एक चेहरे पर खुशी हो और किसी की आंखों में आंसू न हों।”

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से प्रार्थना है कि वो सभी को सुख, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।”

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने भी बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा, “मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं। मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

Advertisement
Advertisement
Next Article