Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विवेक विहार गैंगरेप मामले में शुरू हुई सियासत, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पीड़िता के परिवार से करेंगे मुलाकात

अनिल कुमार ने बताया कि, यह घटना समाज को शर्मसार कर देने वाली है। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली पूरी तरह से हाई एलर्ट पर थी ऐसे में पुलिस क्या कर रही थी?

03:36 PM Jan 28, 2022 IST | Desk Team

अनिल कुमार ने बताया कि, यह घटना समाज को शर्मसार कर देने वाली है। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली पूरी तरह से हाई एलर्ट पर थी ऐसे में पुलिस क्या कर रही थी?

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में युवती के साथ हुई गैंगरेप की वारदात पर सियासत शुरू होने लगी है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने घटना को लेकर केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। इसके साथ ही अनिल कुमार आज पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने वाले हैं।
Advertisement
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि, यह घटना समाज को शर्मसार कर देने वाली है। गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली पूरी तरह से हाई एलर्ट पर थी ऐसे में पुलिस क्या कर रही थी ? दिल्ली में शराब माफिया का एक मुद्दा है। उनके कारण यह घटना हुई है। उन्होंने आगे कहा कि, सीएम चुनावी पर्यटन में इधर उधर भाग रहे हैं लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं किया है।

दिल्ली : विवेक विहार गैंगरेप मामले में 9 महिलाओं समेत अब तक 11 गिरफ्तार

अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी
गणतंत्र दिवस के दिन हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने महिलाओं समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 15 लोगों की पहचान कर ली है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छपेमारी कर रही है। 
दरअसल, 20 वर्षीय महिला के साथ आपसी रंजिश में महिला को अगवा कर कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, वहीं बाद में महिला के बाल काटे गए और मुंह काला कर उसको बाजार में घुमाया गया। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता कस्तूरबा नगर इलाके की निवासी है। वहीं कुछ साल पहले उसकी दोस्ती एक करीब 13 वर्षीय लड़के से हुई। हालांकि इस दोस्ती की भनक परिवार जनों को लग गई इसके बाद 16 वर्ष की उम्र में पीड़िता की कहीं और शादी करा दी गई।
हालांकि शादी के बाद भी पीड़िता और उसका दोस्त के बीच मुलाकात होती रही, लेकिन जब पीड़िता ने उससे मिलने से मना कर दिया तो लड़के ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। इसके बाद से ही परिवार के सदस्य पीड़िता पर ही अपने बेटे की मृत्यु की जिम्मेदार समझते थे और परिवार तब से ही पीड़िता को परेशान कर रहा था।
Advertisement
Next Article