टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Delhi Crime: नेहरू विहार में 16 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के नेहरू विहार से हैरान करने वाली एक घटना सामने आ रही है। यहां लोगों के एक समूह ने 16 वर्षीय लड़के के चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

04:05 AM Nov 06, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

दिल्ली के नेहरू विहार से हैरान करने वाली एक घटना सामने आ रही है। यहां लोगों के एक समूह ने 16 वर्षीय लड़के के चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।

Delhi Crime: दिल्ली के नेहरू विहार से हैरान करने वाली एक घटना सामने आ रही है। यहां लोगों के एक समूह ने 16 वर्षीय लड़के के चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। लड़के के शरीर पर कई बार धारदार चाकू से हमला किया गया। जिससे ज्यादा खून बहने से लड़के की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाबालिग को जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि नेहरू विहार, मुस्तफाबाद के निवासी को लोगों के एक समूह ने चाकू घोंप दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisement

ज्यादा खून बहने से लड़के की मौत

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, खून से लथपथ नाबालिग को जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया और उसे मृत घोषित कर दिया गया। दयालपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया कि मृतक किशोर मुस्तफाबाद इलाके नेहरू विहार का रहने वाला था। मंगलवार रात तकरीबन 8:30 बजे नेहरू विहार में 16 साल के लड़के को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ,तब तक घायल को जग प्रवेश अस्पताल ले जाया जा चुका था। पुलिस की टीम भी जग प्रवेश अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले भी हुई थी वारदात

इससे पहले 1 नवंबर को पश्चिमी दिल्ली के हस्तसाल रोड इलाके में लोगों के एक समूह ने 38 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान गगन ओबेरॉय के रूप में हुई है, जो एक प्रॉपर्टी डीलर था। पीड़ित को माता चानन देवी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article