Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi में 9 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत, मामले में Swati Maliwal ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

12:43 PM Dec 20, 2023 IST | NAMITA DIXIT
Swati Maliwal

राजधानी दिल्ली (Delhi) के स्वरूप नगर से संदिग्ध हालात में लापता हुई नौ साल की बच्ची से रेप के बाद गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है।आरोप 52 साल के मकान मालिक पर है। इस मामले पर अब दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने कहा है कि स्वरूप नगर से 12 दिसंबर से एक 9 वर्षीय लड़की लापता थी। सूत्रों के मुताबिक, मकान मालिक ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की का अपहरण, बलात्कार और हत्या कर दी। आरोपी ने बाद में उसके शव को मुनक नहर में फेंक दिया। यह बहुत ही गंभीर मामला है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का डिटेल भी देने को कहा.....

आपको बता दें डीसीडब्ल्यू चीफ स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज कर उसकी कापी मुहैया कराने को कहा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का डिटेल भी देने को कहा कि अगर किसी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है तो इसका भी बताने को कहा गया है। स्वाति मालीवाल ने यह भी पूछा है कि क्या लड़की का शव बरामद कर लिया गया है। यदि नहीं तो इसका कारण बताएं।कार्रवाई के डिटेल कॉली भी पुलिक मुहैया कराए। डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को यह जानकारी 22 दिसंबर तक मुहैया कराने को कहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके से एक लड़की का अपहरण, बलात्कार और हत्या करने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक 52 वर्षीय व्यक्ति को आईपीसी की धारा 364, 302 और 201 और 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 9 साल की बच्ची को 12 दिसंबर को आरोपी की गाड़ी में बैठे देखा गया था। उसके बाद से बच्ची लापता चल रही थी। 17 दिसंबर को आरोपी ने कबूल किया कि उसने बच्ची के शव को नहर में फेंक दिया था।

Advertisement

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article