Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi ने हॉकी अरुणाचल को 23-0 से करारी शिकस्त दी

08:48 PM Nov 24, 2023 IST | Sumit Mishra

चेन्नई, 24 नवंबर पंजाब, उत्तर प्रदेश, पुडुचेरी, दिल्ली और हॉकी ओडिशा ने शुक्रवार को यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 के ग्रुप चरण में अपने-अपने मैच जीते जिसमें दिल्ली हॉकी ने हॉकी अरुणाचल को 23-0 से करारी शिकस्त दी।

दिन के पहले मैच में हॉकी पंजाब ने हॉकी उत्तराखंड को 13-0 से हराया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (22', 23', 55') ने उदाहरण पेश करते हुए हैट्रिक बनाई।

Advertisement

दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी राजस्थान को 8-1 से हराया। तीसरे मैच में ले पुडुचेरी हॉकी ने केरल हॉकी को 6-0 से हराया।
दिन के चौथे मैच में दिल्ली हॉकी ने हॉकी अरुणाचल को 23-0 से करारी शिकस्त दी। दिल्ली हॉकी के लिए गोल करने वाले खिलाड़ी वाशुदेव (2', 5', 8', 20', 41', 43', 55', 58'), अमित (4', 12'), लवप्रीत सिंह (12', 19' , 45', 49'), राहुल (13'), धीरज वत्स (21', 23'), रोहित (25', 42'), राहुल घराई (30', 30'), कैप्टन गुरसिमरन सिंह (33') , और ठाकुर यश (60') थे।
दिन के आखिरी मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने तेलंगाना हॉकी को 7-0 से हराया।

Advertisement
Next Article