For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: अवैध शराब तस्तकरी पर दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

08:19 PM Nov 02, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

delhi  अवैध शराब तस्तकरी पर दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी  एक आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।आरोपी की पहचान किराड़ी निवासी समीर खान के रूप में हुई है।
Advertisement
Excise department Action : 18 लाख की अवैध शराब के साथ टाटा सफारी जब्त -
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा, टाटा ऐस वाहन में अवैध रूप से शराब ले जाने के संबंध में इनपुट प्राप्त हुए थे, जिसके बाद रोहिणी में एक जाल बिछाया गया और वाहन को रोक दिया गया था। वाहन से अवैध शराब वाले 120 कार्टन बरामद किए गए।
Rahatgarh police seized 40 boxes of illegal liquor from farm brmp | कार से  हो रहा था लाखों की अवैध शराब का परिवहन, पुलिस ने पीछा किया तो खेत में  फेंककर भाग गए
Advertisement
रवींद्र सिंह यादव ने कहा, पूछताछ पर वाहन के चालक समीर ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के बहादुरगढ़ से अवैध शराब खरीदता था और किसी भी संदेह और पुलिस जांच से बचने के लिए, वह देर रात के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते से इसे ले जाता था। यादव ने कहा कि अवैध शराब की आपूर्ति पंजाबी बाग, रघुवीर नगर और मंगोलपुरी इलाकों में की जानी थी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×