Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi: अवैध शराब तस्तकरी पर दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

08:19 PM Nov 02, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में अवैध शराब की तस्करी के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।आरोपी की पहचान किराड़ी निवासी समीर खान के रूप में हुई है।
Advertisement
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा, टाटा ऐस वाहन में अवैध रूप से शराब ले जाने के संबंध में इनपुट प्राप्त हुए थे, जिसके बाद रोहिणी में एक जाल बिछाया गया और वाहन को रोक दिया गया था। वाहन से अवैध शराब वाले 120 कार्टन बरामद किए गए।
रवींद्र सिंह यादव ने कहा, पूछताछ पर वाहन के चालक समीर ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के बहादुरगढ़ से अवैध शराब खरीदता था और किसी भी संदेह और पुलिस जांच से बचने के लिए, वह देर रात के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते से इसे ले जाता था। यादव ने कहा कि अवैध शराब की आपूर्ति पंजाबी बाग, रघुवीर नगर और मंगोलपुरी इलाकों में की जानी थी।
Advertisement
Next Article