Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मई की शुरुआत में गिरा दिल्ली का पारा, पहाड़ों की ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना 

09:43 AM May 02, 2024 IST | Aastha Paswan

Delhi: दिल्ली में अप्रैल के बाद मई की शुरुआत कूल-कूल रही। मई के पहले दिन राजधानी में तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक कम ही। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि आज से तापमान बढ़ेगा।

Highlights

गर्मी से हल्की राहत

दिल्ली वासियों के लिए मई की शुरुआत खासी राहत भरी रही। दिन भर धूप खिली रहने के बावजूद तेज हवाओं ने तापमान बढ़ने नहीं दिया। आलम यह रहा कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और वर्षा की ठंडक से बुधवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में खासी कमी देखने को मिली।

Advertisement

आज मौसम रहेगा सुहाना

बुधवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 15 से 49 प्रतिशत तक रहा। 2023 में मई की शुरुआत 28.7 डिग्री से हुई थी। एक मई को 2023 में बारिश भी हुई थी। अब गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है।

तापमान फिर से बढ़ेगा

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, ''दिल्ली की ओर आने वाली हवा उत्तर पश्चिमी या पश्चिमी दिशा से आ रही है। यह हवा अपने साथ वहां की ठंडक भी लेकर आ रही है।

बृहस्पतिवार से राजधानी में तापमान फिर से बढ़ने लगेगा और 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। शनिवार को यह 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।"

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article