Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi: मुख्यमंत्री आवास पर बहस की मांग खारिज, सदन से बाहर हुए भाजपा के विधायक

06:48 PM Dec 18, 2023 IST | Prakash Sha

Delhi के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के निर्माण पर चर्चा की मांग खारिज किये जाने का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों को सोमवार को मार्शल ने दिल्ली विधानसभा से बाहर कर दिया।

Advertisement

Highlights:

विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में विधायकों ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का नोटिस दिया है। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उनकी मांग खारिज कर दी जिसके बाद भाजपा विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष ने आप विधायकों को लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग के कामकाज में वित्त विभाग द्वारा पैदा की गई कथित ‘‘बाधाओं’’ के मुद्दे पर चर्चा करने की अनुमति दी।

भाजपा विधायकों का विरोध जारी रहने पर गोयल ने मार्शल को बिधूड़ी के साथ-साथ अभय वर्मा, अजय महावर, मोहन सिंह बिष्ट, अनिल कुमार बाजपेयी, विजेंद्र गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा और जितेंद्र महाजन को सदन से बाहर करने का आदेश दिया।

भाजपा केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला करते हुए लगातार दावा कर रही है कि 2020-22 के दौरान मुख्यमंत्री आवास 6, फ्लैगस्टाफ रोड के नवीनीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए। आप इसके जवाब में कहती रही है कि भाजपा इस मामले को उठाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article