W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi Election: AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, CM आतिशी समेत ये 40 नाम शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरो-शोरों से तैयारियों कर रही है।

06:14 AM Jan 19, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरो-शोरों से तैयारियों कर रही है।

delhi election  aap ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट  cm आतिशी समेत ये 40 नाम शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरा दमखम लगा रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने रविवार को आगामी चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। AAP के स्टार प्रचारकों की सूची में दिलीप पांडेय, रामनिवास गोयल, गुलाब सिंह और ऋतुराज गोविंद का भी नाम शामिल है। इनको इस बार पार्टी में टिकट नहीं दिया है।

भाजपा कर चुकी है स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलावा भाजपा ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (15 जनवरी) को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, गिरिराज सिंह समेत 40 अन्य दिग्गज नेताओं का नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने जारी की थी स्टार प्रचारकों की लिस्ट

इससे पहले शनिवार (18 जनवरी) को कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इसमें पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, अजय माकन, काजी निजामुद्दीन, देवेंद्र यादव, अशोक गहलोत, हरीश रावत, मुकुल वासनिक, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट और सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कुल चालीस नेताओं को शामिल किया है।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×