W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली फर्जी एसिड अटैक केस : छात्रा के पिता ने युवकों को फंसाने के लिए उकसाया, रची साजिश, खुद रेप का आरोपी है

06:32 AM Oct 31, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
दिल्ली फर्जी एसिड अटैक केस   छात्रा के पिता ने युवकों को फंसाने के लिए उकसाया  रची साजिश  खुद रेप का आरोपी है
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने फर्जी एसिड अटैक केस में साजिश रचने के आरोपी अकील खान को गिरफ्तार करने के लिए तिहाड़ जेल का रुख किया है। अकील पहले से ही यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले में जेल में बंद है। कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस टीम जेल पहुंची, जहां अकील को झूठा केस दर्ज करवाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस केस में गिरफ्तारियां होंगी। यह मामला दिल्ली विश्वविद्यालय की एक 20 वर्षीय छात्रा से जुड़ा है, जिसने 21 अक्टूबर को अशोक विहार स्थित लक्ष्मी बाई कॉलेज के पास तीन युवकों पर एसिड अटैक का आरोप लगाया था।

पिता ने बेटी को साजिश के लिए उकसाया

पीड़िता ने जितेंद्र सिंह, ईशान और अरमान पर हमला करने का इल्जाम लगाया, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरी घटना फर्जी थी। पीड़िता ने खुद टॉयलेट क्लीनर का इस्तेमाल कर अपने हाथ और बैग पर डालकर चोटें बनाईं, ताकि जितेंद्र और उसके साथियों को फंसाया जा सके। पुलिस जांच के अनुसार, अकील खान ने अपनी बेटी को इस साजिश के लिए उकसाया। अकील पर जितेंद्र की पत्नी ने 2021 से 2024 तक अपने होजरी यूनिट में काम के दौरान दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का आरोप लगाया था।

पुलिस पूछताछ में छात्रा ने कबूल किया सच

जितेंद्र की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई, तो बदला लेने के लिए अकील ने फर्जी एसिड अटैक की योजना बनाई। अकील ने अपनी बेटी को निर्देश दिए कि हमले के बाद जितेंद्र का नाम लिया जाए। छात्रा ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि पिता के दबाव में उसने यह नाटक रचा। भारत नगर थाना पुलिस ने पहले ही अकील के भाई वकील खान को गिरफ्तार कर लिया है। वकील ने पूछताछ में बताया कि उसने अकील की योजना का विरोध किया था, लेकिन अकील नहीं माना। घटना वाले दिन अकील ने वकील को फोन कर कहा, काम हो गया है। पुलिस ने अकील के नाबालिग बेटे को भी हिरासत में लिया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×