Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली : स्पेशल सेल ने फर्जी वीजा रैकेट का किया भंडाफोड़, बरामद किए 225 नकली पासपोर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में स्पेशल सेल ने एक फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है

01:51 PM Feb 08, 2022 IST | Desk Team

देश की राजधानी दिल्ली में स्पेशल सेल ने एक फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है

देश की राजधानी दिल्ली में स्पेशल सेल ने एक फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस  एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
अधिकारी ने दी जानकारी 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी संजीव कुमार, पंजाब के राजपुर निवासी लखविंदर सिंह, दिल्ली के रहने वाले राजवीर सिंह, अनिल पॉल, दुष्यंत और राजकुमार के रूप में हुई है।
बरामद किए फर्जी 225 पासपोर्ट 
स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने विभिन्न देशों के कुल 225 पासपोर्ट और बड़ी संख्या में नकली 
वीजा स्टिकर बरामद किए हैं। यादव ने आगे बताया कि पुलिस ने फर्जी वीजा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी भारी मात्रा में जब्त की है। अधिक जानकारी का इंतजार है।
Advertisement
Next Article