W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चिताओं का जलना भी मुश्किल, डूब गए श्मशान, जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकॉर्ड

11:40 AM Sep 04, 2025 IST | Neha Singh
चिताओं का जलना भी मुश्किल  डूब गए श्मशान  जलस्तर ने तोड़ा 2013 का रिकॉर्ड
Delhi Flood Crisis
Advertisement

Delhi Flood Crisis: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अब पूरी तरह से डूब गई है। यमुना ने कई इलाकों को डूबा दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश से लोग परेशान हैं। सड़कों का बुरा हाल है। नीचले इलाके पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। बुधवार शाम तक यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया है, जो 2013 के रिकॉर्ड स्तर को पार कर चुका है। हालात इतने खराब है कि बाढ़ जैसी हालातों से बचने के लिए जो राहत शिविर बनाए गए थे, वहां तक भी बारिश का पानी पहुंच गया है।

Delhi Flood Crisis: डूब गए श्मशान घाट

Nigambodh Ghat

यमुना का जलस्तर इतना ज्यादा है कि पानी सिर्फ निचले इलाकों में ही नहीं, बल्कि रिहायशी इलाकों में और यहां तक कि श्मशान घाट तक पहुंच गया है। लाल किले के पीछे रिंग रोड पर स्थित दिल्ली का सबसे पुराना श्मशान घाट निगमबोध घाट भी यमुना के पानी में डूब गया है, जिससे लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। निगमबोध घाट में दास संस्कार को रोक दिया गया है। दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार बंद कर दिया गया। केवल सुबह शुरू हुए अंतिम संस्कार ही पूरे किए गए।

Delhi Flood Crisis
Nigambodh Ghat

Geeta Colony Ghat

दिल्ली का गीता कॉलोनी इलाका भी शामिल है, जहां श्मशान घाट के अंदर करीब 10 फीट पानी भर गया है। गीता कॉलोनी श्मशान घाट के प्रधान संजय शर्मा ने बताया कि 2023 में जैसे हालात थे, इस बार भी वही स्थिति है। श्मशान घाट आने वाले लोग काफी परेशान हैं और इसके बावजूद हम लोग यहां अंतिम संस्कार करा रहे हैं। अगर बाढ़ का पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को बंद भी करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, "सरकार की तरफ से श्मशान घाट में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जब बाढ़ का पानी घाट में घुसा तो तुरंत ही नीचे की लाइटों को काट दिया गया, जबकि ऊपरी कमरों में लाइट की व्यवस्था को बरकरार रखा गया है।"

Delhi Flood Crisis
Geeta Colony Ghat

Delhi flood Yamuna Water Level

बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर 207.48 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से न केवल गीता कॉलोनी श्मशान घाट, बल्कि निगमबोध घाट और वजीराबाद श्मशान घाट भी प्रभावित हुए हैं। नगर निगम ने इन श्मशान घाटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और लोगों से वैकल्पिक स्थानों का उपयोग करने का आग्रह किया है।

दिल्ली में यमुना बाज़ार, मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, नजफगढ़ और वासुदेव घाट जैसे इलाकों में घरों तक पानी पहुंच गया है। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में अब तक 14,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam 4 Sep: दिल्ली में ‘थंडरस्टॉर्म विद रेन’ का अलर्ट, पंजाब में निकलेगी धूप, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×