दिल्ली में चारों तरफ हाहाकार! बाढ़ से ये इलाका सबसे अधिक प्रभावित, जानवरों का भी बुरा हाल
Delhi Flood News live: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 सितंबर तक लगातार बारिश का सिलसिला बना रहेगा। विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, 6 और 7 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। इसके बाद 8 सितंबर को दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
Majnu Ka Tila और Tibet Colony में घुसा पानी

दिल्ली में आए बाढ़ से कई इलाका जलमग्न हो गया है। (Delhi Flood News live) मजनू का टीला भी पानी से भरा हुआ है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली का कई इलाका जलमग्न हो गया है। तिब्बती कॉलोनी में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। बाढ़ ने रेस्टोरेंट से लेकर टैटू पार्लर, सैलून, होम-स्पा और परिधान दुकानों तक हर तरह के व्यवसाय को प्रभावित किया है।
Delhi Weather: दिल्ली का मौसम

वहीं, 9 सितंबर को एक बार फिर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 10 सितंबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का यह सिलसिला अगले एक हफ्ते तक जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, नमी का स्तर 55 से 90 प्रतिशत के बीच हो सकता है, जिसके कारण उमस से लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं।
Delhi NCR Flood News

बता दें कि लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन ने बताया कि फिलहाल आसपास के 43 से अधिक गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हो चुके हैं। कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में डटी हुई हैं।
Delhi Flood: आने वाले दिनों का हाल होगा और बुरा!

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ी तो जलभराव और बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है। एनसीआर में पहले से ही सड़कों पर जाम और जलभराव की समस्या बनी हुई है, ऐसे में तेज बारिश के चलते हालात और बिगड़ने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से निचले इलाकों में न जाएं और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें। साथ ही, बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें।
ALSO READ: ध्यान दें! दिल्ली के रिंग रोड समेत कई रास्तों को किया गया बंद, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी