सावधान! दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना किनारे कई इलाकों में भरा पानी
Delhi Flood Yamuna Water Level: इन दिनों देशभर के कई हिस्सों में लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई हिस्सों में तेज से मध्यम बारिश हो रही है। तो कई राज्यों में बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक आफत भरी खबर सामने आई है। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है। इसकी वजह है हिमाचल-पंजाब, हरियाणा में कई दिनों से लगातार बारिश होना। जिससे दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।
Delhi Flood को लेकर अलर्ट जारी

बता दें कि पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है.इसके बाद हथिनीकुंड बैराज से 24 घंटे पहले 178000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आशंका है कि आज रात 2 बजे तक यह पानी दिल्ली पहुंच जाएगा। इसके बाद यमुना का जलस्तर 206 मीटर को पार कर गया है।
Yamuna Water Level
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। इससे निचले रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग चिंतित हैं। वज़ीराबाद के रामघाट पर यमुना नदी के किनारे सैकड़ों परिवार रह रहे हैं। लोग यहां दर्जनों मंदिर और सैकड़ों झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं और अच्छा-खासा बाज़ार भी है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि आवंटन तो हुआ लेकिन अभी तक यह नहीं बताया गया कि अगर रात में पानी ओवरफ्लो हो गया और रामघाट डूब गया, तो यहां रहने वाले लोग कहां जाएंगे।
CM Rekha ने किया निरीक्षण

दिल्ली में बाढ़ के खतरे को देखते हुए सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा सोमवार शाम को आशिता घाट पहुँचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यमुना किनारे रह रहे लोगों को तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट
यमुना नदी में जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते दिल्ली पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर हैं। सोमवार शाम से ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है। हालांकि प्रभावित क्षेत्रों के लोग कहते हैं कि अभी भी स्वास्थ्य सुविधाएं और डॉक्टरों की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है। जलस्तर बढ़ने के साथ दिल्ली में बाढ़ का संकट और गहराने की आशंका बनी हुई है।
देशभर में मानसून का असर पूरे जोरों पर है और कई राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी उमस महसूस होगी। मुंबई में भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिससे भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। चलिए जानते हैं अन्य राज्यों में मौसम का हाल।
Delhi-NCR Weather: उमस से बेहाल लोग
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ सकती हैं तो कुछ क्षेत्रों में धूप निकल सकती है। बादल छाए रहने के बावजूद उमस से राहत नहीं मिलेगी। आगे पढ़ें