For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में लेना है बिहार के फेमस लिट्टी चोखा का मजा, इन जगहों पर करें Explore

01:18 PM Apr 19, 2024 IST | Aastha Paswan
दिल्ली में लेना है बिहार के फेमस लिट्टी चोखा का मजा  इन जगहों पर करें explore

Delhi Food Places: देश के खानपान में भी बहुत विविधता देखने को मिलती हैं। यहां हर राज्य में अपने-अपने पारंपरिक व्यंजन हैं, जो बेहद प्रसिद्द हैं। बिहार के व्‍यंजन की बात करने पर लिट्टी-चोखा का नाम प्रमुखता से जुबान पर आता है। यह व्यंजन बिहार और उत्तरप्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश भर में भी प्रसिद्ध है। दिल्ली, राजधानी के बारे में बात करें तो यहां लोगों का लिट्टी-चोखा के प्रति अलग दीवानगी है।

Highlights

  • लिट्टी चोखा खाने के है शौकीन
  • बिहार की बजाए दिल्ली की जगहों पर जाएं
  • दिल्ली की इन जगहों को बनाएं अपना अड्डा

दिल्ली के फेमस प्लेस

दिल वालों की दिल्ली हर एक चीजें के लिए फेमस है। वहीं यहां लोग घूमने के अलावा खाना भी पसंद करते हैं। दिल्ली में खाने के लिए कई फेमस जगहें हैं, जिसमें रोडसाइड स्टॉल्स और रेस्तरां भी शामिल है। दिल्ली में हर राज्या का खाना मिल जाएगा। अगर आपको बिहारी डिश लिट्टी चोखा पसंद है, तो आज हम आपको दिल्ली में ऐसी एक जगह के बारे में बताएंगे जहां पांच प्रकार की लिट्टी चोखा उपलब्ध है। खास बात यह है कि यह बहुत स्वादिष्ट है।

5 प्रकार का लिट्टी-चोखा

करोल बाग में इनकी बिहारी लिट्टी चोखा दुकान में 5 प्रकार की लिट्टी उपलब्ध हैं. हर मौसम में यहां विभिन्न प्रकार की लिट्टी उपलब्ध होती है। वर्तमान में गर्मियों के मौसम में केवल सत्तू वाली उपलब्ध है, जबकि सर्दियों के मौसम में, पनीर लिट्टी, मशरूम लिट्टी और हरी मिर्च लिट्टी उपलब्ध होती है, जिनकी कीमत केवल रुपये 50 प्रति प्लेट है। वहीं इनका उद्देश्य है कि भारत भर में लोग इस लिट्टी चोखा को बेहतर महत्व दें।

मेट्रो स्टेशन के बेहद पास

यह दुकान करोल बाग, दिल्ली में स्थित है, जिसका निकटतम मेट्रो स्टेशन करोल बाग मेट्रो स्टेशन है। वहीं, उनकी दुकान मेट्रो स्टेशन से सिर्फ 400 मीटर की दूरी पर स्थित है, आप आराम से इस दुकान में लिट्टी चोखा का आनंद ले सकते हैं।

गावं जैसा लिट्टी-चोखा

अगर आप गांव के ढंग से लिट्टी-चोखा का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह स्थान आपके लिए सही होगा। कोयले पर भूने बैंगन-आलू का तीखा चोखा और ताजा लिट्टी आपको पागल कर देगा। यह दुकान D-100, नीर लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन, मुख्य विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, दिल्ली-92 में है।

मयूर विहार का लिट्टी-चोखा

यदि आप तीखा-तीखा-नमकीन का पूरा कॉम्बो चाहते हैं, तो आप यहां अवश्य एक बार लिट्टी-चोखा खा सकते हैं। आप लिट्टी का आनंद ले सकते हैं। यहां आपको कम बजट में अच्छा स्वाद मिलेगा.मयूर विहार फेज I, अपोजिट द सुप्रीम एन्क्लेव अपार्टमेंट्स, आचार्य निकेतन मार्केट।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×