केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, DJB के 700 कोंट्राक्टुअल कर्मचारियों को किया पर्मानेंट
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में दिल्ली जल बोर्ड के 700 संविदा कर्मियों को स्थायी सेवाओं का प्रमाण पत्र सौंपने के बाद कहा कि आज 700 कर्मचारी पक्के हो रहे हैं।
12:29 PM Feb 09, 2022 IST | Desk Team
दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार के इस फैसले से 700 अस्थायी कर्मचारियों की सरकारी नौकरी पर्मानेंट हो जाएगी और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी लाभ इन्हें मिलेंगे।
Advertisement
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में दिल्ली जल बोर्ड के 700 संविदा कर्मियों को स्थायी सेवाओं का प्रमाण पत्र सौंपने के बाद कहा कि आज 700 कर्मचारी पक्के हो रहे हैं। अब ये दिल से काम करेंगे। मैं बहुत खुश हूं कि आप सभी पक्के हो रहे हैं। मेरी मंशा है कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों में सभी कच्चे कर्मचारी पक्के हों।
गौरतलब है कि एक लंबे वक़्त से ये कर्मचारी दिल्ली जल बोर्ड में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे और अपनी नौकरी नियमित करने की मांग भी उठा रहे थे। इनकी मांगों पर विचार करते हुए केजरीवाल सरकार ने इन अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी को परमानेंट करने का फैसला लिया है।
Advertisement