Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व को लेकर लिया बड़ा फैसला, 7 नवंबर को अवकाश का ऐलान

छठ पर्व के लिए दिल्ली में छुट्टी, सीएम आतिशी ने किया ऐलान

01:57 AM Nov 01, 2024 IST | Pannelal Gupta

छठ पर्व के लिए दिल्ली में छुट्टी, सीएम आतिशी ने किया ऐलान

Delhi: दीपावली के बाद अब छठ पर्व की धूम दिखाई दे रही है। दिल्ली में रहने वाले और छठ पर्व को धूमधाम से मनाने वालों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि 7 नवंबर को पूरी दिल्ली में छुट्टी रहेगी ताकि छठ पर्व को मनाने वाले सभी लोग आस्था और उत्साह के साथ इस पर्व को मना सकें।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी है कि दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि 7 नवंबर को छठ पर्व की छुट्टी होगी, सभी पूर्वांचल के भाई-बहन धूमधाम से छठ पर्व मना सकें। सीएम आतिशी द्वारा जारी किए गए अपने पत्र में छठ पर्व को पूरे एनसीआर में रहने वाले पूर्वांचल भाई बहनों के लिए एक बड़ा पर्व बताया गया है। सीएम ने अपने जारी किए गए पत्र में कहा है कि इस पर्व के महत्व को देखते हुए 7 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया जाता है ताकि इस पर्व को मनाने वाले और व्रत रखने वाले लोग इसे धूमधाम और उत्साह के साथ मना सकें।

Advertisement

यमुना में गंदगी को लेकर AAP और विपक्षी पार्टियों के बीच घमासान

गौरतलब है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक तरफ जहां यमुना में गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली की विपक्षी पार्टियों के बीच घमासान चल रहा है। वहीं छठ पूजा के लिए छुट्टी करना आम आदमी पार्टी का एक बड़ा दांव है। इसके जरिए दिल्ली सरकार जनता को यह मैसेज देना चाहती है कि सरकार लगातार उनके हित का काम कर रही है।

धूमधाम से मनाई जाती छठ पूजा

दिल्ली-एनसीआर में बिहार और पूर्वांचल समाज के लोग बहुत बड़ी तादाद में रहते हैं, इसलिए यहां छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। कुछ लोग यमुना किनारे जाकर तो बहुत से लोग घर के आसपास छोटे-छोटे तलाब बनाकर पूजा करते हैं। हाइराइज सोसाइटियों में भी बड़े आयोजनों के साथ लोग छठ पूजा करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article