टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख के बाद दिग्विजय सिंह ने BJP पर लगाया यह आरोप

इसके पहले सोमवार को दिल्ली में मीडिया के समक्ष दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी विधायकों की खरीद फरोख्त का प्रयास कर रही है।

05:27 AM Mar 03, 2020 IST | Desk Team

इसके पहले सोमवार को दिल्ली में मीडिया के समक्ष दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी विधायकों की खरीद फरोख्त का प्रयास कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख को आरोप लगाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने राज्य के कांग्रेस, बसपा और समाजवादी पार्टी के विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने ने ट्वीट कर आरोप लगाया है। 
उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि बसपा की विधायक श्रीमती रामबाई को क्या बीजेपी के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह कल चार्टर फ्लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाए। उन्होंने कहा कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ कहना चाहेंगे। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि लेकिन हमें श्रीमती रामबाई पर पूरा भरोसा है। वे मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी। 


इसके पहले सोमवार को दिल्ली में मीडिया के समक्ष दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी विधायकों की खरीद फरोख्त का प्रयास कर रही है। कांग्रेस विधायकों को 25 -25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की जा रही है। साथ ही उन्होंने बीजेपी से ऐसा नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा था कि कांग्रेस विधायक बिकाऊ नहीं हैं और बीजेपी को पूरे पांच साल तक सत्ता में रहना होगा। 

Advertisement

हालाकि प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह के आरोपों का अपने अपने तरीके से जवाब दिया था। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा था कि सिंह मिथ्या आरोप लगा रहे हैं। 
शिवराज सिंह ने कहा था कि दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री पर दबाव डालने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। वहीं भार्गव ने कहा था कि राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त की परंपरा न कभी थी और न ही रहेगी। उन्होंने सिंह से सबूत भी पेश करने की मांग की थी।
Advertisement
Next Article