दिल्ली HC ने यौन उत्पीड़न मामले में दायर याचिका पर विचार करने से किया इनकार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाये जाने संबंधी एक याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
01:56 PM Oct 31, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
दिल्ली उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाये जाने संबंधी एक याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।
Advertisement
Advertisement
अदालत ने कहा कि इसे केवल उस अदालत के समक्ष दायर किया जा सकता है जहां मुख्य मामला लंबित है।
Advertisement
न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ ने कहा कि प्रथमदृष्टया इस विवाद में किसी अन्य अदालत के पड़ने और शिकायतकर्ता तथा वह व्यक्ति जिसके खिलाफ शिकायत की गई है उनके मामले के गुण-दोष पर फैसला करने की उसे जरूरत नहीं है।
अदालत एक व्यक्ति की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उसे बदनाम करने से एक महिला को रोके जाने और कथित अपमानजनक सामग्री को हटाये जाने का अनुरोध किया गया है। व्यक्ति ने मानहानि के लिये क्षतिपूर्ति की भी मांग की है।
मानहानि के आरोप कार्य स्थल पर महिला द्वारा व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत और कानूनी कार्रवाई के बारे में है।
अदालत ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह प्रतीत होता है कि जब यौन उत्पीड़न के ऐसे मामलों में शिकायकर्ता आगे आई है, खुद की पहचान की और कानूनी उपायों का सहारा लिया है तो उन्हें मीडिया में जाने से रोके जाने का आदेश केवल उस अदालत द्वारा दिया जा सकता है जहां मामला पर सुनवाई चल रही है।

Join Channel