Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi Heatwave: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच आरएमएल अस्पताल में किया गया विशेष इंतजाम, देखिए वीडियो

01:21 AM May 31, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

Delhi Heatwave: देश में इस वक्त चिल-चिलाती धुप ने कहर बरपा रखा है। उत्तर भारत में भीषड़ गर्मी पड़ रही है। तापमान इस कदर बढ़ रहा है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोग दिन में बाहर निकलना नहीं चाहते हैं। रिकॉर्ड तोड़ तापमान के साथ भयंकर गर्मी से दिल्ली में लोग झुलस रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लू के मरीजों के लिए आरएमएल अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/FiiqI0dIt5icq4U.mp4
Advertisement

दिल्ली में बढ़ते गर्मी के प्रकोप के बीच हुए विशेष इंतजाम को लेकर आरएमएल की डॉक्टर सीमा बालकृष्ण वासनिक, एचओडी, आपातकालीन चिकित्सा,कहती हैं, "आरएमएल अस्पताल में, यदि कोई मरीज (हीट स्ट्रोक का) गंभीर स्थिति में आता है, तो उसे रेड जोन में ले जाया जाता है, इंटुबैषेण किया जाता है, हमारे पास इन्फ्लेटेबल टब हैं। हम अभी भी मरीज को वेंटिलेटर पर रख सकते हैं और बर्फ और ठंडे पानी से भरे बाथटब में भी रख सकते हैं और तापमान को एक साथ नीचे ला सकते हैं।"

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/XcVS0ie2EALtOLty.mp4

आपको बता दें कि रिकॉर्ड तोड़ तापमान के साथ भयंकर गर्मी से जूझ रही दिल्ली में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। बिहार के दरभंगा के रहने वाले पीड़ित को सोमवार देर रात सरकारी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर का तापमान सामान्य से लगभग 10 डिग्री अधिक यानी 108 डिग्री फ़ारेनहाइट तक बढ़ गया था। जिसकी वजह से मरीज की किडनी और लीवर खराब हो गए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो 79 वर्षों में सबसे अधिक है। 17 जून 1945 को तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस था।

Advertisement
Next Article