W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: दिल्ली में खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर शख्स को जलाया, जांच में जुटी पुलिस

02:50 AM Oct 09, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
delhi  दिल्ली में खौफनाक वारदात  पेट्रोल डालकर शख्स को जलाया  जांच में जुटी पुलिस

Delhi: दिल्ली के समयपुर बादली से दर्दनाक घटना सामने आ रही है। यहां मुनक नहर किनारे एक युवक का जला हुआ शव मिला है। तार और कपड़ों से लिपटे हुए शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा में रिपोर्ट कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पेट्रोल डालकर युवक को जलाया गया है।

Advertisement

Highlights

Advertisement

  • दिल्ली के समयपुर बादली में खौफनाक वारदात
  • नहर किनारे मिला युवक का जला हुआ शव
  • घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 06:31 बजे एक राहगीर ने को नहर के किनारे शव होने की जानकारी पुलिस को दी। बताया गया कि बड़ा खेड़ा नहर वाले रोड पर एक शव पूरी तरह से जला हुआ पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घटनास्थल पर एफएसएल व क्राइम टीम को बुलाया गया।

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह युवक यहां तक कैसे पहुंचा। साथ ही वाहनों की आवाजाही आदि के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। दिल्ली के साथ ही हरियाणा पुलिस को भी शव के फोटो साझा किए गए हैं। ताकि उसकी पहचान हो सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×