Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है।

12:35 PM Jan 10, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है।

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं, शीतलहर और कोहरे से बचने के लिए लोग हीटर का सहारा ले रहे है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली के मौसम की स्थिति खराब बनी हुई है। वहीं, बढ़ती ठंड के चलते कई राज्यों के जिलों में स्कूलों को बंद किया गया है। यूपी, पंजाब, हरियाणा राजस्थान समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में भीषण ठंड का सितम जारी है।

दिल्ली में कोहरे की चादर

दिल्ली शुक्रवार को कोहरे की चादर में लिपटी रही। आसमान को देखने पर चारों तरफ धुंध नजर आ रही है। कोहरे के कारण सड़कों पर चल रही गाड़ियों की लाइटें दिन में भी ऑन दिखाई दी। वहीं, कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चली। घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। ठंड, कोहरा, और शीतलहर के कारण आम लोगों का बुरा हाल हो गया है।

Advertisement

दिल्ली में तापमान गिरने के कारण लोग ठंड से बचने के लिए रैन बसेरों में शरण ले रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में 11 और 12 जनवरी को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में 11 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होने से शहरों के तापमान में और कमी आएगी। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा।

Advertisement
Next Article