दिल्ली जल बोर्ड ने जल शक्ति मंत्री शेखावत को लिखा पत्र, भाजपा शासित राज्यों में भी दूषित पानी की हो जांच
दिल्ली जल बोर्ड ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा है। इसमें मांग की है कि दिल्ली के साथ भाजपा शासित राज्यों में भी दूषित पानी की जांच की जाए।
11:09 PM May 27, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
दिल्ली जल बोर्ड ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा है। इसमें मांग की है कि दिल्ली के साथ भाजपा शासित राज्यों में भी दूषित पानी की जांच की जाए। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, पानी की जांच में गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को भी शामिल करें। गुजरात के प्रमुख शहरों अहमदाबाद, पालनपुर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा सहित अन्य बड़े-बड़े शहरों के अंदर पानी की बहुत भीषण स्थिति है।
Advertisement
हिमाचल प्रदेश के अंदर भूजल और नदियों का पानी इतना ज्यादा प्रदूषित हो चुका है कि कोर्ट ने मुख्य सचिव को बुलाकर फटकार लगाई है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, मिजार्पुर, महोबा, सोनभद्र, गाजियाबाद, फिरोजाबाद आदि शहरों मे पानी की किल्लत है, सीवर का पानी पीने के लिए लोग मजबूर हैं। मध्य प्रदेश के शहरों में गंदा पानी पीने से लोगों को पीलिया, टाइफाइड और लीवर से संबंधित रोगों की शिकायत आ रही है।
Advertisement
भारद्वाज ने दावा किया कि, कुछ दिनों पहले गुजरात के गांधीनगर में 554 लोग जहरीला पानी पीकर बीमार पड़े। उससे कुछ दिन पहले कच्छ में 50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने हॉस्टल का पानी पिया और काफी बीमार हुए। इतने बीमार हुए कि 50 से ज्यादा लोगों को कच्छ के अस्पताल के अंदर भर्ती कराना पड़ा।
Advertisement

Join Channel