Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi: केजरीवाल ने कहा- ऊंचाई वाले 500 स्तंभों पर झंडा लहराने के साथ दिल्ली ‘तिरंगे का शहर’ बन गया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 500 ऊंचे स्तंभों पर राष्ट्रीय झंडे लगाने की पहल से दिल्ली ‘तिरंगे का शहर’ बन गया है।

08:23 PM Aug 14, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 500 ऊंचे स्तंभों पर राष्ट्रीय झंडे लगाने की पहल से दिल्ली ‘तिरंगे का शहर’ बन गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 500 ऊंचे स्तंभों पर राष्ट्रीय झंडे लगाने की पहल से दिल्ली ‘तिरंगे का शहर’ बन गया है।
Advertisement
दिल्ली तिरंगे का शहर बन गया
केजरीवाल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली तिरंगे का शहर बन गया है।हमने समूची दिल्ली में 500 ऊंचे स्तंभों पर राष्ट्रीय झंडे इस उद्देश्य से लगाए हैं कि लोग जहां भी जाएं राष्ट्रीय ध्वज को देखें और देश को न भूलें।’’ मुख्यमंत्री ने सभी से भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाने का संकल्प लेने को भी कहा।
Advertisement
Next Article