Holi से पहले IMD का अलर्ट, इन राज्यों में तेज हवा तो यहां पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी; 5 राज्यों के लिए चेतावनी जारी
Delhi Latest Weather Today: भारत मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, 3 मार्च 2026 मंगलवार को दिल्ली का मौसम गर्म और हवा से भरपूर रहने के आसार हैं। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी, जिससे दोपहर में हल्की धूलभरी स्थिति बन सकती है। हालांकि, किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। सुबह हल्की ठंडक महसूस होगी, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ेगा। धूप तेज रहेगी। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा धूप तेज लगेगी। कुल मिलाकर बता दें कि आज का दिन साफ़ रहने वाला है।
Delhi weather: दिल्ली का मौसम

एनसीआर में चल रही तेज सतही हवाओं का असर अब हवा की गुणवत्ता पर दिखने लगा है और दिल्ली के कई इलाकों में AQI मध्यम स्तर पर पहुंच गया है। दोपहर में तेज धूप और शुष्क हवाओं से गर्मी महसूस होगी, ऐसे में इस बार होली तेज धूप और हवाओं के बीच मनाई जाएगी।
Uttar Pradesh weather: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम
पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, सहारनपुर, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज समेत पश्चिमी व मध्य यूपी में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
Bihar weather today: बिहार में आज का मौसम

होली पर Bihar में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा, साथ ही तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan weather today: राजस्थान में आज का मौसम
होली पर Rajasthan में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। फलोदी, श्रीगंगानगर, जोधपुर समेत कई जिलों में तापमान बढ़ेगा। Jaipur में अधिकतम 33°C और न्यूनतम 18°C के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर पहले से तेज है।
पहाड़ों का मौसम

Uttarakhand के पहाड़ी इलाकों में 4–8 मार्च के बीच कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी संभव है, जबकि निचले इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।
Himachal Pradesh और Jammu and Kashmir में भी 4 मार्च रात से हल्का असर दिख सकता है, 10 हजार फीट से ऊपर हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार हैं, लेकिन भारी बर्फबारी की संभावना कम है।
Delhi Latest Weather Today: आगे क्या संकेत दे रहा है मौसम?

बता दें कि मार्च की शुरुआत में ही तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचना इस बार जल्द और तेज गर्मी के संकेत दे रहा है। अगर पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा और बारिश कम हुई, तो उत्तर व मध्य भारत में लू जैसी स्थिति जल्दी बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
Join Channel