W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली LG ने 3 डीडीए संस्थानों में कैफे, रेस्तरां रात 1 बजे तक खुले रखने की दी अनुमति

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वी.के. सक्सेना राष्ट्रीय राजधानी में रात के जीवन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के पक्ष में हैं। उन्होंने कुतुब गोल्फ कोर्स, भलस्वा गोल्फ कोर्स और सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेस्तरां और कैफे को रात 1 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है।

11:26 PM Dec 21, 2022 IST | Shera Rajput

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वी.के. सक्सेना राष्ट्रीय राजधानी में रात के जीवन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के पक्ष में हैं। उन्होंने कुतुब गोल्फ कोर्स, भलस्वा गोल्फ कोर्स और सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेस्तरां और कैफे को रात 1 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है।

दिल्ली lg ने 3 डीडीए संस्थानों में कैफे  रेस्तरां रात 1 बजे तक खुले रखने की दी अनुमति
Advertisement
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वी.के. सक्सेना राष्ट्रीय राजधानी में रात के जीवन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के पक्ष में हैं। उन्होंने कुतुब गोल्फ कोर्स, भलस्वा गोल्फ कोर्स और सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेस्तरां और कैफे को रात 1 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है।
Advertisement
निजी लाइसेंसधारियों द्वारा चलाए जा रहे इन डीडीए संस्थानों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इन परिसरों में आने वालों में डीडीए के सदस्य और उनके अतिथि शामिल हैं। वे अब तक रात 9 या 11 बजे तक ही भोजन और पेय सेवाओं का लाभ उठा सकते थे।
Advertisement
डीडीए ने इस आशय के एक आदेश में संबंधित अधिकारियों को इन परिसरों में पर्याप्त सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और पार्किं ग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
Advertisement
बुधवार से राष्ट्रीय राजधानी के निवासी इन प्रमुख स्थानों पर ‘नाइटलाइफ’ का लाभ और आनंद ले सकेंगे। इससे आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी और अधिक राजस्व सृजन होगा।
उपराज्यपाल लगातार जोर दे रहे हैं कि अन्य अंतर्राष्ट्रीय राजधानियों/महानगरीय शहरों की तरह दिल्ली में भी रात का जीवन हो।
एलजी सचिवालय ने एक बयान में कहा कि इसके अनुरूप, दिल्ली नगर निगम ने शहर के विभिन्न इलाकों में खुले में भोजन करने के लिए भोजनालयों और रेस्तरांओं को लगभग 150 लाइसेंस पहले ही दे दिए हैं।
सक्सेना ने अगस्त में 314 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लंबे समय से लंबित आवेदनों को मंजूरी दी थी, जिनमें केपीओ और बीपीओ के अलावा भोजन, दवाओं, रसद, परिवहन, यात्रा सेवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं 24 गुणा 7 आधार पर संचालित किए जाने की अनुमति मांगी गई थी।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×