टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Delhi Liquor Scam: संजय सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका, ED हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ी

07:04 PM Oct 10, 2023 IST | Prateek Mishra

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कथित दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार संजय सिंह को कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक के लिए ED की हिरासत में भेज दिया है।

AAP सांसद को 5 दिन की हिरासत खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष पेश किया गया था। ED ने संजय सिंह पर जांच में सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए उनकी हिरासत की अवधि 5 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था।

न्यायाधीश ने दलीलें सुनने के बाद संजय सिंह की हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी। बता दें कि ED ने 4 अक्टूबर को संजय सिंह के घर करीब 10 घंटे तक चली छापेमारी के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया था। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 10 अक्टूबर तक ED के हवाले कर दिया था।

ED का दावा- मामले में आरोपी दिनेश अरोड़ा के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर दो मौकों पर संजय सिंह के घर पर 2 करोड़ रुपये पहुंचाए थे।

गौरतलब है कि शराब घोटाले की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है। इसी मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में हैं। सिसोदिया को फरवरी में CBI और मार्च में ED ने गिरफ्तार किया था।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article