W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: शाहदरा में लगी भीषण आग, कई लोगों के मरने की आशंका

08:52 AM Mar 14, 2024 IST | Yogita Tyagi
delhi  शाहदरा में लगी भीषण आग  कई लोगों के मरने की आशंका
Advertisement

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में गुरुवार तड़के एक घर में भीषण आग लग गई। यह जानकारी पुलिस ने साझा की है। खबर आ रही है कि मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी हैं। आग बुझाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि जिस आवासीय इमारत में आग लगी है उसमें कोई मौजूद है या नहीं है। हादसे से 9 लोगों को बचाए जाने कि सुचना भी पुलिस ने दी है।

  • शाहदरा में गुरुवार तड़के एक घर में भीषण आग लग गई
  • मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी हैं
  • वहां कुछ बच्चे और वयस्क थे, उनके मरने की आशंका है
  • आग बुझाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है
  • नौ लोगों को बचाया गया और अस्पताल भेजा गया

हादसे में नौ लोगों को बचाया गया

पुलिस के मुताबिक, यह चार मंजिल और पार्किंग वाली एक आवासीय इमारत थी। हेडगेवार अस्पताल में तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चों को बचाया गया। डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने बताया, 'हमें सुबह लगभग 5:30 बजे गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक घर में भीषण आग लगने की सूचना मिली। तदनुसार, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन मौके पर पहुंचीं। नौ लोगों को बचाया गया और अस्पताल भेजा गया।'

कुछ लोगों के मरने की आशंका

निवासी शंकर लाल ने कहा, 'अंडरग्राउंड पार्किंग में सर्किट रूम में कारों में आग लग गई। वहां कुछ बच्चे और वयस्क थे। उनके मरने की आशंका है। केवल अस्पताल ही विवरण स्पष्ट कर सकता है।'

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×