W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi MCD election: दिल्ली के वजीपुर इलाके में जे पी नड्डा ने घर-घर जाकर किया प्रचार

दिल्ली में जल्दी ही एमसीडी चुनाव (MCD elections) होने वाले है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुटी हुई है।

12:16 PM Nov 27, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली में जल्दी ही एमसीडी चुनाव (MCD elections) होने वाले है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुटी हुई है।

delhi mcd election  दिल्ली के वजीपुर इलाके में जे पी नड्डा ने घर घर जाकर किया प्रचार
दिल्ली में जल्दी ही एमसीडी चुनाव (MCD elections) होने वाले है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार की तैयारियों में जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जे पी नड्डा (J P Nadda) ने दिल्ली के वजीपुर इलाके में नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए रविवार को घर-घर जाकर प्रचार किया।
 जे पी नड्डा ने प्रचार के दौरान लोगों से की बातचीत 
आपको बता दे कि भाजपा के प्रचार अभियान के तौर पर नड्डा ने स्थानीय लोगों से बातचीत की तथा उन्हें पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ (घोषणापत्र) की प्रतियां सौंपीं। उनके साथ भाजपा के सांसद हर्षवर्धन और पार्टी के अन्य नेता थे।शाम को नड्डा दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर इलाके में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।
MCD चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा 
भाजपा की दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड में मतदाताओं तक पहुंचने की योजना है। इसने कई केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत करीब 100 बड़े चेहरों को इस काम का जिम्मा सौंपा है।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) समेत विभिन्न पार्टी नेता सुबह आठ बजे शुरू हुए इस 12 घंटे के अभियान में शामिल हैं।एमसीडी चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×